IAS में नव प्रोन्नत झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

0
new IAS officers

रांची : मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में नव प्रोन्नत झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने सभी नव प्रोन्नत आईएएस अधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने इन अधिकारियों से कहा कि अब तक के सेवा काल मे आप सभी जिस तरह राज्य के विकास में अहम योगदान देते आ रहे हैं और आगे भी इसी तरह हर व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने तथा उनकी समस्याओं का समाधान पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ निभाएंगे। आप सभी के सहयोग से ही राज्य का सर्वांगीण विकास संभव है। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले नव प्रोन्नत आईएएस अधिकारियों में श्री दिलेश्वर महतो, श्री इश्तियाक अहमद, श्री विद्यानंद शर्मा पंकज, श्रीमती संगीता लाल, श्री रोबिन टोप्पो, श्री अनिलसन लकड़ा, श्री अरुण कुमार सिंह, श्री नागेंद्र पासवान, श्री आसिफ इकराम, श्री नीरज कुमार सिंह, श्री जुल्फिकार अली, श्रीमती अर्चना मेहता एवं श्री आलोक शिकारी कच्छप शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here