12 पुलिस स्टेशनों की रखी आधारशिला,सीएम ने कहा”कानून-व्यवस्था बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी न कि सिर्फ पुलिस की”

0
hemant soren

रांची : झारखंड राज्य की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से सीएम हेमंत सोरेन ने आज झारखंड पुलिस के हजारों आधुनिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही राज्य के विभिन्न जिलों में बनने वाले नए थानों की आधारशिला रखी तथा युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरण किया।

झारखंड पुलिस की गतिशीलता और प्रतिक्रिया क्षमताओं को बढ़ाने के उद्देश्य से 636 चार पहिया गश्ती वाहन और 849 दोपहिया वाहन शामिल हैं। राज्य सरकार ने पुलिस विभाग के लिए 1,255 गश्ती वाहन और 1,697 दोपहिया वाहन स्वीकृत किए हैं और यह तैनाती का पहला चरण है। वितरित 636 वाहनों में से 614 सीधे विभिन्न जिलों में भेजे गए हैं, जबकि बाकी वाहन जल्द क्यूआरटी और अन्य विशेष इकाइयों को आवंटित किए गए हैं।

सीएम ने कहा, आज का दिन राज्य की सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। झारखण्ड राज्य बनने के बाद संभवतः यह पहला अवसर है जब इतनी बड़ी संख्या में पुलिस वाहनों को पुलिस थानों को सौंपा जा रहा है।यह पहल का पहला चरण है और इसका दूसरा चरण भी बहुत जल्द पूरा किया जाएगा।

इसके अलावा आज सीएम सोरेन ने कहा, आज पुलिस को चार-पहिया और दो-पहिया वाहन उपलब्ध कराए जा रहे हैं ताकि किसी भी घटना स्थल तक पुलिस तेजी से पहुँच सके और त्वरित कार्रवाई कर सके। साथ ही युवाओं को नियुक्ति पत्र भी दिए गए हैं जो आने वाले समय में राज्य की सेवा करते हुए कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाएंगे।लेकिन मैं यह भी कहना चाहूँगा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है। एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में हम सबकी भी महत्वपूर्ण भूमिका है। यदि समाज जागरूक हो और प्रशासन के साथ मिलकर काम करे तो कई अपराध होने से पहले ही रोके जा सकते हैं।कई जगह हम देखते हैं कि नागरिक इतने जागरूक और अनुशासित होते हैं कि चौराहों पर पुलिस की उपस्थिति भी बहुत कम दिखाई देती है। यह तभी संभव है जब समाज और प्रशासन मिलकर जिम्मेदारी निभाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here