PM मोदी: पश्चिम बंगाल की TMC सरकार ने सच में सारी हदें पार कर दी

0
pm modi

Darjeeling, West Bengal: 9वें अंतरराष्ट्रीय संथाल कॉन्फ्रेंस में शामिल होने पश्चिम बंगाल पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बंगाल सरकार के प्रति नाराज़गी जताई. शनिवार को बंगाल के दौरे पर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम से बंगाल सीएम ममता बनर्जी ने दूरी बनाए रखी. न तो वो राष्ट्रपति का स्वागत करते एयरपोर्ट पहुंचीं और ना ही उनके कार्यक्रम में शामिल हुईं.राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, जब राष्ट्रपति किसी राज्य के दौरे पर जाते हैं तो मुख्यमंत्री और मंत्रियों को भी वहां मौजूद होना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मैं बंगाल की बेटी हूं, फिर भी मुझे यहां आने की अनुमति नहीं है. ममता मेरी छोटी बहन जैसी हैं, पता नहीं, शायद वह मुझसे नाराज हैं. इसीलिए मुझे कार्यक्रम में भाग लेने के लिए वहां (गोशाईपुर) जाना पड़ा. कोई बात नहीं, मुझे इस बात का कोई गुस्सा या नाराजगी नहीं है.

पीएम नरेन्द्र मोदी ने दी प्रतिक्रिया ”यह शर्मनाक और पहले कभी नहीं हुआ। हर कोई जो डेमोक्रेसी और आदिवासी समुदायों के एम्पावरमेंट में विश्वास करता है, निराश है।राष्ट्रपति जी, जो खुद एक आदिवासी समुदाय से हैं, ने जो दर्द और पीड़ा ज़ाहिर की है, उससे भारत के लोगों के मन में बहुत दुख है।पश्चिम बंगाल की TMC सरकार ने सच में सारी हदें पार कर दी हैं। राष्ट्रपति के इस अपमान के लिए उनका एडमिनिस्ट्रेशन ज़िम्मेदार है।यह भी उतना ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि संथाल कल्चर जैसे ज़रूरी विषय के साथ पश्चिम बंगाल सरकार इतनी लापरवाही से पेश आती है।राष्ट्रपति का पद राजनीति से ऊपर है और इस पद की पवित्रता का हमेशा सम्मान किया जाना चाहिए। उम्मीद है कि पश्चिम बंगाल सरकार और TMC में समझदारी आएगी।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here