महाशिवरात्रि: पहाड़ी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

0

Ranchi: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पहाड़ी मंदिर में तड़के सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिला। हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा। भक्तों ने सीढ़ियां चढ़कर भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की।भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। महिला-पुरुषों के लिए अलग कतार, चढ़ने-उतरने के अलग मार्ग, सीसीटीवी निगरानी, मेडिकल टीम और पेयजल की व्यवस्था की गई।शहर के अन्य शिवालयों में भी दिनभर पूजा, भजन-कीर्तन और रात्रि जागरण का आयोजन हुआ। महाशिवरात्रि पर रांची पूरी तरह शिवमय नजर आई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here