महाशिवरात्रि: पहाड़ी मंदिर पहुंचे सीएम ”भगवान भोलेनाथ सभी की मनोकामना पूर्ण करें”

0
cm hemant soren

रांची: सीएम हेमंत सोरेन ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पहाड़ी मंदिर में आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने राज्यवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में विधिवत पूजा कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि आस्था, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का पर्व है, जो समाज में सकारात्मकता और एकता का संदेश देता है।उन्होंने सभी श्रद्धालुओं और राज्यवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए प्रार्थना की कि भगवान भोलेनाथ सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें।महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही। हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here