पहाड़ी मंदिर में आयोजित शिव बारात में सीएम के साथ सीपी सिंह हुए शामिल

0
hemant soren

रांची: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पहाड़ी मंदिर में आयोजित भव्य महाशिवरात्रि महोत्सव और शिव बारात में सीएम हेमंत सोरेन के साथ सी पी सिंह शामिल हुए। इस अवसर पर महुआ माजी, सुबोध कांत सहाय सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की अपार आस्था और उत्साह से पूरा वातावरण शिवमय हो उठा। इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन और विधायक सी पी सिंह ने भगवान भोलेनाथ से राज्य की सुख-समृद्धि, शांति और विकास के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि त्याग, तप और समर्पण का संदेश देती है तथा समाज में एकता और सद्भाव को सुदृढ़ करने की प्रेरणा प्रदान करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here