Palamu: गाड़ी के बोनट पर बैठकर हथियार लहराने का वीडियो वायरल होने पर झारखंड के परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने पलामू डीसी को तुरंत कार्रवाई और रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। मंत्री ने इसे कानून, यातायात नियम और सार्वजनिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताया।मंत्री दीपक बिरुआ ने एक्स पर Palamu DC को टैग करते हुए लिखा ” अविलंब कार्यवाही कर सूचित करें.क्या हो गया है युवाओं को जिन्हें कानून का डर नहीं,नियमों से कोई मतलब नहीं. जो बेटी है उसे तो सोचना चाहिए अपने संस्कार के बारे में.”




