झारखण्ड : मुख्यमंत्री Hemant Soren ने अबुआ दिशोम बजट पोर्टल व मोबाइल ऐप का किया शुभारंभ। 2026-27 के बजट निर्माण में विशेषज्ञ और आम जनता दे सकेंगे सुझाव।सर्वश्रेष्ठ 3 सुझाव देने वाले को सम्मानित किया जाएगा.
आम जनता की भागीदारी से बनेगा समावेशी बजट
राज्य बजट 2026-27 के लिए आम जनता का बहुमूल्य सुझाव प्राप्त करने के लिए दिशोम बजट पोर्टल और मोबाईल ऐप प्रारंभ किया गया है।तीन सर्वश्रेठ सुझाव देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जायेगा। सुझाव देने की अंतिम तिथि 17-01-2026 है।
ऐसे भेजे सुझाव :
▶ दिशोम बजट पोर्टल (https://finance.jharkhand.gov.in/budgetvichar) अथवा दिशोम बजट मोबाईल ऐप पर स्वयं को पंजीकृत करें।
▶ होम पृष्ठ पर दिए गए स्थान पर अपना मोबाइल नंबर अथवा ई-मेल भरें एवं ओ टी पी जेनरेट करने के लिए क्लिक करें और अपना पंजीकरण करें।
मोबाइल पर आये हुए ओ टी पी एवं स्क्रीन पर दिखाये गए कैप्या कोड को उसके स्थान पर भरें एवं रजिस्ट्रेशन पेज में प्रवेश करें।
▶ रजिस्ट्रेशन पेज में मांगे गए विवरण को भर कर सुरक्षित (SAVE) करें।
▶ संबन्धित विभाग/क्षेत्र का चुनाव कर अपना बहुमूल्य सुझाव पोस्ट करें।
▶ Footnote में अंकित Social Media पेज यथा फेसबुक, X. व्हाट्सएप, इन्स्टाग्राम और ई-मेल के माध्यम से भी आप अपने सुझाव दे सकते हैं।


