रांची:बेड़ो थाना के दरोगा श्याम नंदन पासवान 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार

0
acb ranchi

रांची: बेड़ो थाना में पदस्थ पुलिस सहायक अवर निरीक्षक श्याम नंदन पासवान को एसीबी रांची की टीम ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस अधिकारी ने एक व्यक्ति से उसके Tata LPT 14 चक्का ट्रक की मैकेनिकल जांच रिपोर्ट भेजने के बदले 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। रिश्वत नहीं देने पर वह लगातार पीड़ित को फोन कर थाना बुला रहा था। शिकायत पर एसीबी ने जांच की, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद 7 जनवरी 2026 को मामला दर्ज किया गया और 9 जनवरी 2026 को छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here