धनबाद: तीन मंजिला इमारत में आग लगने से 2 की मौ*त, 2 गंभीर झुलसे

0
fire

धनबाद:पुलिस ने मंगलवार को बताया कि झारखंड के धनबाद जिले में एक तीन मंजिला इमारत में आग लगने से एक बुजुर्ग महिला समेत एक ही परिवार के दो लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। यह घटना सोमवार रात सेरायढेला पुलिस स्टेशन इलाके के विकास नगर में हुई। बाद में फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई और इमारत में रहने वाले दूसरे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

सेरायढेला पुलिस स्टेशन के इंचार्ज मंजीत कुमार ने बताया, “इमारत से दो जले हुए शव बरामद किए गए हैं, और दो अन्य जो घायल हुए थे, उन्हें शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है।” उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान चिंता देवी (70) और प्रशांत कुमार (22) के रूप में हुई है। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सही वजह का पता नहीं चल पाया है, हालांकि शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट को वजह माना जा रहा है।बताया गया कि चिंता देवी अपने कमरे में हीटर चलाकर रात करीब 12 बजे सोई थीं। करीब एक बजे आग लगने की जानकारी अन्य परिजनों को मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here