दंगल एक्ट्रेस ज़ायरा वसीम ने नीतीश कुमार से की मांफी की मांग,हिजाब खींचने पर बढ़ता जा रहा विवाद

0
zara wasim

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा डॉक्टर नुसरत परवीन का हिजाब खींचने के मामले पर विवाद बढ़ता जा रहा है। इस पर पूर्व बॉलीवुड एक्ट्रेस ज़ायरा वसीम ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की इज्जत और गरिमा कोई खिलौना नहीं है और ताकत किसी को सीमाएं तोड़ने की इजाज़त नहीं देती। ज़ायरा वसीम ने नीतीश कुमार से पीड़ित महिला से बिना शर्त माफी मांगने की मांग की है। बता दें कि आयुष चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे अचानक वे मुस्लिम महिला चिकित्सक नुसरत प्रवीण का हिजाब जबरदस्ती हटा देते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद बिहार सीएम की खूब आलोचना हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here