हजारीबाग के झरपो पंचायत की आलिया परवीन (19) का चयन इंडियन एयर फोर्स के Y ग्रुप में हुआ है। भुइयां टोला की रहने वाली आलिया ने आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद कड़ी मेहनत से यह सफलता हासिल की। उनके पिता रशीद मियां दिल्ली में प्राइवेट कार ड्राइवर हैं, जिन्होंने बेटी की पढ़ाई में कभी कमी नहीं आने दी।6 महीने के लिए आलिया परवीन 29 दिसम्बर को कर्नाटक स्थित बेलगाम में प्रशिक्षण लेने पहुंचेंगी.इससे पहले पेलावल विकास मंच के सदस्यों ने आलिया परवीन को सम्मानित किया.शनिवार को पेलावल विकास मंच के सदस्यों की टीम ने टाटीझरिया अंचल झरपो पहुंच कर संत कोलंबस कॉलेज की छात्रा आलिया परवीन जो स्नातक सेमेस्टर 4 में अध्यनरत हैं, उन्हें सम्मानित किया।आलिया परवीन की प्रारंभिक शिक्षा झरपो स्थित नव प्राथमिक विद्यालय भुइयां टोली एवं मैट्रिक यू एन हाई स्कूल से हुई थी।पिता दिल्ली में प्राइवेट वाहन चालक हैं। भाई शमीम अंसारी BSC पूर्ण कर कंपटीशन की तैयारी में लगे हुए हैं।आलिया छः माह की प्रशिक्षण हेतु दिनांक 29//12/25 को कर्नाटका स्थित बेलगाम में रिपोर्टिंग देंगी तत्पश्चात उनकी पोस्टिंग होगी।




