झारखण्ड : छात्र अधिकार यात्रा की शुरुआत हो चूका है, हरा झंडा दिखाकर पदयात्रा डुमरी के (चिरैया मोड़) विनोद बिहारी महतो चौक से शुरू हुआ,यह पदयात्रा जीटी रोड बगोदर, विष्णुगढ़, हजारीबाग, रामगढ़ और ओरमांझी होते हुए विधानसभा धरनास्थल, रांची तक पहुंचेगी. 180 किलोमीटर की दूरी छह दिनों में तय करेगी.जयराम महतो ने कहा आज छात्र छात्रवृत्ति से वंचित हैं.ग़रीब छात्रों के लिए यह एक संजीवनी है. छात्र पढ़ाई छोड़ने की नौबत आ चुकी है.सरकारी कार्यालयों में कर्मचारी और अधिकारियों का अभाव है. मेरे डुमरी के लगभग सभी पद प्रभार में चल रहे है. इन रिक्त पदों पर सरकार को अविलंब नियुक्ति करनी चाहिए.मेरे युवा साथी सड़क पर हैं. मैं विधानसभा में रहूँगा. सड़क से सदन तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी.
पदयात्रा की प्रमुख मांगें: खतियान आधारित स्थानीय नीति एवं नियोजन नीति अविलंब लागू की जाए.छात्रों को लंबित छात्रवृत्ति का तत्काल भुगतान किया जाए.जेपीएससी/जेएसएससी की सभी लंबित परीक्षाओं के परिणाम शीघ्र प्रकाशित किए जाएं।झारखंड सरकार प्रति वर्ष नियमित परीक्षा कैलेंडर जारी करे और उसके अनुपालन को सुनिश्चित किया जाए।राज्य के सभी सरकारी रिक्त पदों को अविलंब नियुक्ति की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए.




