रांची: IHM रांची के प्रांगण में आज सभागार सह कार्यकारी विकास केंद्र एवं बालिका छात्रावास का विस्तारीकरण कार्य योजना का शिलान्यास हुआ . शिलान्यास सह भूमि पूजन कार्यक्रम में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के साथ राज्य के पर्यटन , कला – संस्कृति , खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू विशेष रूप से उपस्थित रहें.
मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की:
शिक्षा के क्षेत्र में मांडर के युवाओं का हमेशा से उल्लेखनीय प्रदर्शन रहा है .चाहे वो स्कूली शिक्षा या उच्च शिक्षा की परीक्षा में टॉपर की बात हो या JPSC की परीक्षा में सफलता का डंका बजाने की . शैक्षणिक दक्षता को मांडर ने समय – समय पर साबित करने का काम किया है . दक्षिणी छोटानागपुर की पहचान अपनी परम्परा , अपनी संस्कृति और अपने खान – पान को लेकर खास तौर पर होती है . मुझे उम्मीद है कि राज्य को सोना झारखंड बनाने के लिए सामाजिक – सांस्कृतिक और शैक्षणिक विकास महत्वपूर्ण भूमिका रहेगा।
मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू:
यह परियोजना राज्य में हॉस्पिटैलिटी एवं टूरिज़्म शिक्षा को और मज़बूती देगी।झारखण्ड सरकार होटल मैनेजमेंट और पर्यटन क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण एवं आधुनिक सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि हमारे युवा वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।




