झारखंड: दवाओं के अनुचित मूल्य पर केंद्र सरकार की चुप्पी पर स्वास्थ मंत्री ने उठाए सवाल

0
irfan ansari

झारखण्ड : गरीब लोगों के हित में फैसला लेते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने एक्स के जरिए मामले पर संज्ञान लेते हुए दवाई के मनमाने दामों पर रोक लगाने के लिए आदेश जारी किया है “स्वास्थ्य मंत्री .@IrfanAnsariMLA जी एवं सभी जिलों के उपायुक्त तत्काल संज्ञान लें एवं इस पर रोक लगायें।”

डॉक्टर अनुज कुमार ने एक्स पर लिखा : कैंसर एक ऐसी बीमारी ने जिसने करोड़ो घर तबाह किए हैं ।सिर्फ मरीज ही नहीं बल्कि मरीज के परिवारों को । दवाइयों का खर्च वहन करते करते लोग टूट जाते हैं । और कैसे नहीं टूटेंगे अगर 600 रुपये की दवाई पर सरकार ने छूट दे रखी है 12000 रुपये MRP रखने की।जी हाँ । दवाई है Paclitaxel ।रिटेलर खरीदते हैं 600 में और MRP है 12000.एक मरीज को कई बार 20-30 vial की ज़रूरत पड़ती है । और ये कोई एक दवाई की बात नहीं । कीमोथेरेपी की ज़्यादातर दवाइयों का यही हाल है । 200% मार्जिन भी समझ में आता है लेकिन 1900% margin?? वो कैंसर जैसी बीमारी में , जिसका इलाज वैसे भी काफ़ी लंबा चलता है?? ग़रीब तो मर ही जाएगा ना?ये तो ठीक नहीं हैं ना साहब ?

सीएम के आदेश के बाद स्वास्थ मंत्री इरफ़ान अंसारी ने कहा, ”माननीय मुख्यमंत्री Hemant Soren जी,राज्य के सभी सिविल सर्जनों को निर्देश दिया है कि हर अस्पताल में दवाइयाँ उचित और निर्धारित मूल्य पर ही उपलब्ध कराई जाएं।साथ ही, राज्य के सभी कैंसर उपचार केंद्रों का ऑडिट कराया जाएगा, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि मरीजों से दवाइयों के नाम पर किसी प्रकार की अनियमितता न हो।दुर्भाग्यपूर्ण है कि दवाइयों का मूल्य नियंत्रण केंद्र सरकार के अधीन होने के बावजूद, इतने गंभीर मुद्दे पर केंद्र की चुप्पी बनी हुई है।मैं आपसे आग्रह करता हूँ कि इस विषय पर केंद्र सरकार से तत्काल वार्ता करें। राज्य स्तर पर मैंने स्पष्ट निर्देश दे दिए हैं-लापरवाही या ब्लैकमार्केटिंग पाए जाने पर दोषियों पर सबसे कठोर कार्रवाई की जाएगी।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here