Ranchi : आज मोराबादी मैदान में उपसमाहर्ता, पुलिस उपाधीक्षक, कारा अधीक्षक, जिला समादेष्टा, सहायक निबंधक, श्रम अधीक्षक, प्रोबेशन पदाधिकारी, उत्पाद निरीक्षक, इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्य, स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य,दंत चिकित्सक समेत अन्य पदों पर करीब 9000 युवाओं को नियुक्ति पत्र मिला.
सीएम हेमंत सोरेन ने कहा,” करीब 9000 युवाओं को नियुक्ति दी जा रही है, बीते एक वर्ष में हमलोगों ने 16000 को सरकारी नौकरी दी है। पिछले कार्यकाल में भी हजारों युवाओं को सरकारी नौकरी दी।आप पढ़े लिखे नौजवान हैं। आपको अपनी क्षमता योग्यता के अनुरूप पद प्राप्त हुआ है। राज्य सरकार को पढ़े लिखे नौजवानों के प्रति, कम पढ़े लिखे लोगों के प्रति और जो पढ़े लिखे नहीं हैं उनके प्रति भी सरकार की संवेदनशीलता आपको आए दिन झलकती हुई दिखाई देगी.
JSCC की ओर से सहायक आचार्य के पद पर आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा रांची में जबरा निवासी हारून रशीद पुत्र मास्टर अब्दुल रशीद अंसारी को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। इस पहल पर मास्टर हारून रशीद का पूरा परिवार बहुत प्रसन्न है और सरकार के प्रति हृदय से आभार व्यक्त कर रहा है। लंबे समय बाद घर में खुशी का माहौल देखने को मिला है।




