रांची : मोराबादी के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में सीएम हेमन्त सोरेन ने आज करीब 9000 युवा को नियुक्ति पत्र सौंपा. सीएम ने बताया कि, ”आपने पूर्व वक्ताओं को सुना कि हमारी आधी आबादी को हमने अपने पैरों पर खड़ा होने, स्वाभिमान से जिंदगी जीने के अवसर देने का काम किया।आज बड़े गर्व से एक बच्ची आयी जो मईया सम्मान योजना का लाभ लेकर, मेहनत कर पदाधिकारी बनी है। इनके मां-बाप भी नहीं हैं उसके बावजूद यह इस मुकाम तक पहुंची हैं। कई घटनाएं हमारे सामने आ रही हैं कि हमारे नेक प्रयासों का रंग, उसका असर चौतरफा दिख रहा है।आज की इस शिक्षक और JPSC नियुक्ति में लगभग आधी आबादी हमारी महिलाओं और बेटियों की है। हम सभी को अब राज्य को मिलकर आगे बढ़ाना है।आज हमारे पदाधिकारी जो चुने गए हैं वो अलग अलग जिलों में जायेंगें। आप सभी से अपील है कि आप जिस जिले में जाएं आप किसी भी 1 नौजवान को अपने जैसा बनाएं। एक-एक करके हम एक साथ बड़ी संख्या में आगे बढ़ेंगें।राज्य में बहुत तेजी से शिक्षण संस्थानों में बढ़ोत्तरी हुई है। हमें अपनी रफ्तार को तेज करना होगा कि आने वाली पीढ़ी राज्य के सर्वांगीण विकास का भी हिस्सा बनें।आज समाजिक रूप में बदलाव और दिशा देने वाले महापुरुष महात्मा ज्योतिबा फुले जी की पुण्यतिथि है। आज इस दिवस पर यहां कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। नेक इरादा हो तो आप कई झंझावतों को पार करते हैं।”




