301 नवनियुक्त सहायक आचार्यों को मुख्यमंत्री ने सौंपा नियुक्ति पत्र

0
Chief Minister

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नव-नियुक्त स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (गणित एवं विज्ञान) तथा गोड्डा जिला के इन्टर प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 01 से 05) का नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में शामिल हुए।आज 131 नव-नियुक्त प्रशिक्षित सहायक आचार्य तथा गोड्डा जिला के इंटर प्रशिक्षित 170 सहायक आचार्य को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा 909 सहायक आचार्य को नियुक्ति पत्र सौंपा गया था, इसी क्रम को आगे बढ़ाते 301 सहायक आचार्य की नियुक्ति हुई।सीएम ने कहा आपका सहयोग सरकार के साथ सुनिश्चित किया गया है। राज्य की शिक्षा व्यवस्था कैसे बेहतर हो इस दिशा में अनवरत कदम उठाए जा रहे हैं।प्राथमिक, माध्यमिक या उच्च शिक्षा हर क्षेत्र में सरकार राज्य की आने वाली पीढ़ी का भविष्य बनाने में लगी हुई है।आज सैकड़ों लोगों की नियुक्ति की जा रही है, इससे पहले भी नियुक्ति हुई है, अभी 26000 पदों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। यह सिर्फ शिक्षा के क्षेत्र में कार्य हो रहा है।एक तरफ खुशी का दिन है, दूसरी तरफ चुनौती भरी जिम्मेवारी आपके कंधे पर है। झारखण्ड को हमें उस मुकाम पर ले जाना है, जहां लोग इसे खनिज संपदा के रूप में जानते हैं। हम बौद्धिक रूप से भी इस राज्य को पीछे ना रहने दें। ऐसी कार्य पद्धति के साथ हम आगे बढ़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here