मंत्री इरफान अंसारी: राहुल गांधी जी का चाईबासा आगमन एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक पल था

0
rahul gandhi

झारखण्ड: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज, 6 अगस्त को झारखंड के चाईबासा स्थित MP-MLA की स्पेशल कोर्ट में पेश हुए.सुनवाई के दौरान कोर्ट ने उन्हें ट्रायल में सहयोग करने की शर्त पर जमानत दे दी. मंत्री इरफान अंसारी ने बताया कि ”आज चाईबासा में लोकप्रिय जन जन के नेता आदरणीय श्री राहुल गांधी जी @RahulGandhi की कोर्ट में पेशी हुई और उनका भव्य स्वागत हुआ। यह देखकर अच्छा लगा कि पूरा चाईबासा कांग्रेस मय हो गया। लोगों एवं कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया। आदरणीय श्री राहुल गांधी जी की दूरदर्शी सोच और गरीबों की आवाज उठाने के उनके प्रयासों की प्रशंसा करना लाजिमी है।राहुल गांधी जी का चाईबासा आगमन निश्चित तौर पर एक महत्वपूर्ण झारखंड आदिवासियों के लिए यादगार पल था। उनके आगमन से इससे स्थानीय लोगों में भी नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ। उनकी उपस्थिति से झारखंड की जनता को को उम्मीदें और विश्वास बढ़ी हैं। बुद्धिजीवी और स्थानीय लोगों ने राहुल गांधी जी की जमकर प्रशंसा की और कहा कि उनके द्वारा उठाए गए मुद्दे जनता के दिल छू लेते हैं।आदरणीय राहुल गांधी जी का चाईबासा आगमन एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक पल था, जिसने लोगों के दिलों में नई उम्मीदें जगाईं। चाईबासा आगमन से यहाँ की आने वाली पीढ़ी दर पीढ़ी उन्हें याद करती रहेगी.”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here