स्वास्थ मंत्री:अपुष्ट या भ्रामक जानकारी साझा न करें,फिलहाल स्थिति स्थिर बनी हुई है रामदास सोरेन जी की

0
irfan ansari

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन शनिवार सुबह अपने सरकारी आवास के बाथरूम में फिसलकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद एयर एंबुलेंस के जरिए उन्हें दिल्ली के मेंदाता अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।स्वास्थ मंत्री इरफ़ान अंसारी ने एक्स पर जानकारी देते हुए कहा ”सभी सम्मानित नागरिकों और मीडिया साथियों से विनम्र अनुरोध है कि माननीय मंत्री श्री रामदास सोरेन जी @RamdassorenMLA के स्वास्थ्य को लेकर किसी भी प्रकार की अपुष्ट या भ्रामक जानकारी साझा न करें।मैं स्वयं लगातार डॉक्टर के संपर्क में हूँ ।उनकी स्थिति गंभीर अवश्य है, लेकिन फिलहाल स्थिर बनी हुई है। सभी वाइटल पैरामीटर्स डॉक्टरों की निगरानी में नियंत्रित हैं।ईश्वर की कृपा, डॉक्टरों की मेहनत और आप सभी की दुआओं से वे शीघ्र ही स्वस्थ होकर हम सबके बीच लौटेंगे।कृपया बिना पूरी जानकारी के कोई भी बयानबाजी या अफवाह फैलाने से बचें। आपकी संयम और संवेदनशीलता ही इस समय सबसे बड़ी सहयोग होगी।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here