पलामू उपायुक्त, श्रीमती समीरा एस. ने CMTC चियांकी में सखीमंडल की महिलाओं द्वारा निर्मित ब्रांड पलाश राखी विक्रय केंद्र का उद्घाटन किया। सखी मंडल की महिलाएं पिछले तीन वर्षों से राखी निर्माण का काम कर रही हैं और इस साल बड़े पैमाने पर राखी तैयार की जा रही हैं।उपायुक्त ने सखी मंडल की महिलाओं के साथ पर्यावरण संरक्षण पखवाड़ा के तहत पौधे में राखी बांध कर पेड़ लगाने और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, डीपीएम जेएसएलपीएस, IDBI बैंक के अधिकारी और बड़ी संख्या में सखी मंडल की महिलाएं उपस्थित थीं।




