Ranchi : टेंडर घोटाला और मनी लाउंड्रिंग मामले में रांची की बिरसा मुंडा जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को आज झारखण्ड हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने पूर्व मंत्री की जमानत याचिका को ख़ारिज कर दिया है। 26 जून को दोनों पक्षों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। 14 महीने से जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को 15 मई,2024 को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था.



