रांची: जिलास्तरीय वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक, DC ने जारी किए मंईया सम्मान से जुड़े निर्देश

0
ranchi dc

रांची : आज समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिलास्तरीय वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गये।जिले में चल रही विकास परियोजनाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं, और प्रशासनिक कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।सम्बंधित पदाधिकरियों को निर्देश देते जिला में चल रहें विकास परियोजनाओं की समयबद्ध प्रगति सभी विभागों को अपनी परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के लिए समन्वित प्रयास करने के निर्देश दिए गए।केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।अधिकारियों को जनता की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के लिए कहा। साथ ही उन्होंने कहा की आम जनता से अधिकारी किसी भी परिस्थिति में अच्छे से पेश आए। साथ उनके कार्यालय के कर्मी आम नागरिकों से अच्छे से उनकी बात सुनते हुए उनके कार्यों को प्राथमिकता दे।सभी अधिकारियों से पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसेवा के प्रति समर्पण के साथ कार्य करने को कहा साथ ही उन्होंने विशेष रूप से कहा की “हमारा लक्ष्य जिले के प्रत्येक नागरिक के लिए बेहतर जीवन स्तर सुनिश्चित करना है, और इसके लिए सभी विभागों का सहयोग आवश्यक है।”राँची ने सभी जिला के वरीय पदाधिकारियों को सिरम टोली फलाई ओवर के उद्धघाटन सामारोह को सफल आयोजन कराने की बधाई देते हुए कहा की कार्तिक उरांव फ्लाई ओवर राँची की जनता को जाम से मुक्त के साथ उनके समय की भी बचत करेगी। जिससे उन्हें आवागमन में सुविधा होगी। ये फ्लाई ओवर राज्य सरकार के विकास को प्रदर्शित करती है। जिस तरह से झारखण्ड में विकास हो रहा हैं, उससे आने वालें समय में एक समृद्ध झारखण्ड बनेगा। जिसका फायदा यहाँ के लोगों को सीधे तौर पर मिलेगा।सम्बंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा की आए दिन कार्तिक उरांव फ्लाई ओवर राँची में लोगों द्वारा खतरनाक स्टंट किया जा रहा हैं, जिससे स्टंट करने वालों के साथ अन्य लोगों को भी जान का खतरा होता हैं। ऐसे में ऐसा करने वालों पर जिला प्रशासन सख़्ती से कानूनी कार्रवाई करते हुए, उनकी सामूहिक पब्लिक परेड भी कराएगा। ताकि ऐसा करने वालों को सबक मिलें। साथ यहाँ सेल्फी लेने वालों की भी काफ़ी भीड़ हो रही हैं, जिससे यहाँ दौड़ने वालें वाहन से दुर्घटना की आशंका बनी रहती हैं। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस लगाने के निर्देश दिए गए।

झारखंड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना की राशि भुगतान की समीक्षा करते हुए कहा की राँची जिला में 3 लाख 40 हजार को झारखंड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना की राशि भुगतान किया गया हैं। बाकी 87 हजार योग्य लाभुकों का सत्यापन के बाद राशि का भुगतान किया जाएगा। साथ ही सम्बंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा की किसी कारण से योग्य लाभुकों का सम्मान राशि का भुगतान नही किया गया हैं। उसपर विशेष ध्यान दे। साथ आधार मैपिंग जिनका नही हुआ हैं, उनका मैपिंग जल्द कराए। योग्य लाभुकों को सम्मान राशि दिलाना सभी सम्बंधित पदाधिकारी की सामूहिक जिम्मेदारी हैं।सभी सम्बंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा की अबुआ साथी के माध्यम से प्राप्त शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए इसमें आए शिकायतों का निष्पादन ससमय कराए। समय- समय पर इसकी समीक्षा करते हुए। सम्बंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया जाता हैं। आम लोगों की समस्या को दूर करने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है।जिला में चल रहें मंईया सम्मान से स्वालंबन की वास्तुस्थिति की जानकारी लेते हुए कहा की राँची जिला में मंईया सम्मान से स्वालंबन कार्य बहुत तेज गति से हो रहा हैं। इसमें और महिलाओं को जोड़ कर उन्हें स्वावलंबी बनाने की दिशा में कार्य करें। इसके लिए SHG के माध्यम से प्रचार-प्रसार करें। जिला में बड़ी संख्या में महिलाओं को बकरी पालन, मुर्गी पालन, अंडा उत्पादन से जोड़ कर उन्हें स्वालंबी बनाने की दिशा में कार्य हो रहा है।सम्बंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा की शांति समिति का पुनर्गठन करते हुए उन्हें आईडी कार्ड उपलब्ध कराए। जिला में शांति व्यवस्था बनाने में शांति समिति के सदस्यों की भी भूमिका काफ़ी महत्वपूर्ण हैं। राँची जिले में अबतक सम्पन सभी पर्व को शांति और सौहार्द से मनाने में इनका काफ़ी योगदान रहा हैं। साथ ही DJ रजिस्ट्रेशन कराने के लिए सम्बंधित अधिकारी को निर्देश दिए गए।बैठक में निर्देश देते हुए कहा की समाहरणालय एवं प्रखंडो में सभी पदाधिकारी/कर्मी ससमय कार्यालय आए यह सुनिश्चित करें। बायोमेट्रिक उपस्थिति के बाद ही सैलरी बनेगी। साथ ही समाहरणालय में कार्यरत पदाधिकारी कर्मी जिला प्रशासन द्वारा बनाए आईडी कार्ड पहने यह सुनिश्चित रहें।
इसके लिए इन्फोर्समेंट टीम बनेगी।

समाहरणालय ब्लॉक ए एवं ब्लॉक बी के पार्किंग में बहुत दिनों से खड़ी खराब सरकारी गाड़ी को नीलाम कराने के निर्देश दिए गए। साथ पार्किंग में वाहनों की चोरी ना हो इसके लिए 24 घंटे गार्ड रखने के निर्देश दिए गए। साथ समाहरणालय ब्लॉक- ए एवं बी ब्लॉक में साफ सफाई को लेकर निर्देश दिए गए। साथ बारिस को देखते हुए छत की विशेष सफाई कराने को कहा गया। ताकि बारिस का पानी छत में जाम ना हो।समाहरणालय ब्लॉक- ए एवं बी ब्लॉक में अवस्थित लिफ्ट की मरम्मत के लिए टेंडर करने का निर्देश दिया गया।19 जून से पहले वर्कशॉप फॉर सिटीजन इंगेजमेंट कराने के लिए सम्बंधित अधिकारी को निर्देश दिए गए।राँची शहरी क्षेत्र में पेय जल की समस्या की जानकारी लेते हुए नगर निगम राँची के पदाधिकारी को जिन शहरी क्षेत्रों में पेयजल की समस्या हैं, वहाँ टैंकर से पेय जल की व्यवस्था कराने एवं शहर की साफ-सफाई कराने को कहा।सम्बंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा की पंचायत दिवस दिन गुरवार को कर्मी हर हाल अपने-अपने पंचायतों में वे उपलब्ध रहें यह सुनिश्चित रहें। इसके लिए सम्बंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी /अंचल अधिकारी स्टेंट्स रिपोर्ट दे।सम्बंधित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा की वे निर्धारित समय दिन मंगलवार को प्रखंड के आम नागरिकों की समस्या सुने साथ उनकी समस्या का निष्पादन ससमय कराए। साथ अन्य दिनों में भी एक घंटा आम लोगों से मिल कर उनकी समस्या सुने।सम्बंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा की प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना पर भी कार्य करें। ताकि योग्य लाभुकों को इसका लाभ मिल सकें।अपर समाहर्ता को निर्देश दिया की भूमि विवाद सेल का निर्माण कर लोगों की भूमि से जुड़ी शिकायत को दूर करें। ताकि जिला प्रशासन पारदर्शिता के साथ कार्य करें।अगली SOM में प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here