हजारीबाग के डिटेंशन केंद्र से फ़रार 3 बांग्लादेशी घुसपैठिया गिरफ्तार

0
hazaribagh police

हजारीबाग: आठ जून की देर रात हजारीबाग स्थित जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा (जेपी कारा) के डिटेंशन सेंटर से दो महिलाओं सहित 3 बांग्लादेशी नागरिकों के फरार हो गए थे अब इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस मुख्यालय ने इसकी पुष्टि की है. तीनों फरार नागरिकों को पश्चिम बंगाल से पकड़ा गया है.इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे.सांसद निशिकांत दुबे ने भी मामले पर हेमंत सरकार को घेरते हुए कहा था ”जय झारखंड कॉग्रेस सरकार आज हजारीबाग के डिटेंशन केंद्र यानि झारखंड सरकार के क़ब्ज़े से तीन बांग्लादेशी घुसपैठिया फ़रार हो गए या कर दिए गए? वोट जो ना कराए” बता दें कि ये तीनों विभिन्न जेलों रांची, जामताड़ा और दुमकामें बंद थे, जिन्हें बाद में हजारीबाग के डिटेंशन सेंटर में स्थानांतरित किया गया था।तीनों के खिलाफ भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने और बिना वैध पासपोर्ट रहने का मामला दर्ज था। तीनों विदेशी नागरिक की सजा पूरी होने के बाद उन्हें बांग्लादेश वापस भेजने की प्रक्रिया चल रही थी।घटना की जानकारी मिलते ही उपायुक्त शशि प्रकाश, एसडीपीओ सदर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति की समीक्षा की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here