वायरल वीडियो: रांची में कटहल मोड़ के पास ट्रैफिक पुलिस पर ह*मला

0
traffic policeman

रांची: एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें रांची कटहल मोड के पास ऑटो चालकों और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के बीच गंभीर मारपीट हो गई। मिली जानकारी के अनुसार रांची के कटहल मोड़ पर प्रतिनियुक्ति ट्रैफिक पुलिस के जवानों और ऑटो चालकों में किसी मुद्दे पर विवाद बढ़ने के बाद मारपीट शुरु हो गई। 3 ट्रैफिक जवानों और ऑटो चालकों के बीच जमकर मा*रपीट के दौरान ट्रैफिक जवानों की ओर से भी उन पर लाठियां चलाई गई। एक ने ट्रैफिक पुलिस जवान पर पीछे से ह*मला कर दिया। जिससे जवान का सिर फट गया और वो जमीन पर गिर गया है। इस पूरे मामले की जांच जारी है।ऑटो ड्राइवर के ह*मले में घायल होमगार्ड जवान चतरा जिले का रहनेवाला रोहित गंझू है. बताया जा रहा है कि इलाज के बाद रोहित गंझू का स्वास्थ्य पहले से बेहतर है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here