रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मरांङ बुरू बचाओ संघर्ष समिति (संथाल समाज) के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने संथाल आदिवासियों के धार्मिक तीर्थ स्थल मरांङ बुरू के संरक्षण से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।




