इंदौर के लापता कपल मामले में मेघालय के सीएम कॉनराड संगमा ने ट्वीट कर जानकारी दी कि राजा मर्डर में 7 दिनों के अंदर मेघालय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मध्य प्रदेश के 3 ह’मलावरों को गिरफ्तार किया गया है, एक महिला ने सरेंडर कर दिया है और एक अन्य हमलावर को पकड़ने के लिए तलाश जारी है। बता दें कि इंदौर से मेघालय के शिलांग हनीमून मनाने गए कपल लापता हो गए थे, जिसके बाद पति राजा रघुवंशी का शव मिला था। अब इस मामले में नया मोड़ आया है। पत्नी सोनम रघुवंशी यूपी के गाजीपुर के एक ढाबे पर मिली है। बताया जा रहा है कि पत्नी ने सरेंडर कर दिया है और उसके साथ ही 3 और लोगों को भी हिरासत में ले लिया गया है।




