जमशेदपुर में ओम बिरला:हमें तकनीक, कौशल और भविष्य के टेक्नोलॉजी को ध्यान में रखते हुए काम करना होगा, ताकि हम विश्व को नया नेतृत्व प्रदान कर सकें

0
Om Birla

जमशेदपुर: आज जमशेदपुर, झारखंड में ‘सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री’ के प्लेटिनम जुबली कार्यक्रम में शामिल होकर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने चैम्बर को संबोधित किया।ओम बिरला ने कहा भारत आज असीमित संभावनाओं का देश बन चुका है, जिसमें हमें तकनीक, कौशल और भविष्य के टेक्नोलॉजी को ध्यान में रखते हुए काम करना होगा, ताकि स्पर्धा के इस युग में हम विश्व को नया नेतृत्व प्रदान कर सकें.जिस धरती पर भगवान बिरसा मुंडा ने आज़ादी की लड़ाई लड़ी, उसी धरती पर जमशेद जी टाटा ने एक समय पर औद्योगिक विकास की नींव रखी थी। इन 75 वर्षों में यहाँ के चैम्बर ने उस नींव पर मजबूत इमारत तैयार की है। क्षेत्र को औद्योगिक और आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के साथ ही सामाजिक कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभाई है।आर्थिक विकास की दृष्टि से यह भारत के लिए स्वर्णिम युग है। हमारा देश दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है, और हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं। Investment हो या Innovation, आज भारत अवसरों और संभावनाओं की धरती के रूप में जाना जाता है।युवाओं के कौशल व श्रम के बल पर भारत आज हर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल कर रहा है, और आत्मनिर्भर भारत विश्व को Inclusive Growth की राह दिखा रहा है। Steel City के साथ ही अन्य उद्योगों में भी पहचान बना रहे जमशेदपुर में व्यावसायिक, सामाजिक और औद्योगिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों का आह्वान किया कि आने वाले ढाई दशकों में हमें पूर्ण सामर्थ्य से विकसित भारत बनाने के लिए प्रयास करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here