तेज प्रताप यादव को लालू यादव ने परिवार और पार्टी से किया निष्काषित

0
lalu yadav

बिहार : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बड़ा फैसला लेते हुए तेज प्रताप यादव पार्टी से 6 साल के लिए निष्काषित कर दिया है। ये फैसला तब आया है जब तेज प्रताप के सोशल मीडिया अकाउन्ट से एक पोस्ट वायरल हो गया जिसमें ये दावा किया गया कि तेज प्रताप 12 साल से अनुष्का यादव के साथ रिश्ते में थे। इस दावे के बाद लोग उनपर अपनी पत्नी के साथ रिश्ते में रहने के दौरान यानि 2018 में भी अनुष्का यादव के साथ रिश्ते में रहने की आशंका जता रहे हैं। हालांकि पोस्ट डिलीट कर उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड वाले पोस्ट को एडिटेड और फर्जी बताया है।अब लालू यादव ने पार्टी से 6 साल के लिए यह कहते हुए निकाल दिया है कि निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमज़ोर करता है।लालू प्रसाद यादव ने एक्स पर लिखा “निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमज़ोर करता है। ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है। अतएव उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूँ। अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी। उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है।अपने निजी जीवन का भला -बुरा और गुण-दोष देखने में वह स्वयं सक्षम है। उससे जो भी लोग संबंध रखेंगे वो स्वविवेक से निर्णय लें। लोकजीवन में लोकलाज का सदैव हिमायती रहा हूँ। परिवार के आज्ञाकारी सदस्यों ने सावर्जनिक जीवन में इसी विचार को अंगीकार कर अनुसरण किया है। धन्यवाद।”बता दे कि तेजप्रताप यादव की शादी साल 2018 में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा राय की पोती और वरिष्ठ नेता चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या राय से हुई थी, लेकिन ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका। शादी के कुछ ही महीनों बाद दोनों के बीच अनबन की खबरें सामने आने लगीं और तेजप्रताप ने साल 2018 में ही तलाक की अर्जी कोर्ट में दायर कर दी थी। हालांकि साल 2025 तक इस तलाक की प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हुई है यानी कानूनन तेजप्रताप अब भी शादीशुदा हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here