PESA गोष्ठी कार्यशाला में शामिल हुए प्रदेश प्रभारी के. राजू, अनुसूचित क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासियों को सशक्त बनाने पर हुई चर्चा

0
PESA

झारखण्ड: 15.05.2025 को विभाग ने पेसा गोष्ठी कार्यशाला का आयोजन किया गया,जिसमें मंत्री दीपिका पांडे सिंह,मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ,मंत्री रामदास सोरेन ,मंत्री दीपक वीरूवा एवं विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे ने सम्मिलित होकर कार्यक्रम का शुभ आरंभ किया। ग्राम सभा को सशक्त करने एवं आदिवासी अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से आयोजित PESA कानून पर गोष्ठी एवं कार्यशाला की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा PESA कानून के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कांग्रेस पार्टी पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पेसा गोष्ठी कार्यशाला में ग्राम सभा के अधिकारों एवं मुख्य रूप से अनुसूचित क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासियों को सशक्त बनाना और उन्हें स्थानीय विकास में सक्रिय रूप से उनकी भूमिका एवं अन्य पहलू पर चर्चा परिचर्चा हुआ। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश प्रभारी के. राजू विशेष रूप से उपस्थित रहे,झारखंड सरकार के मंत्री दीपक बिरुआ भू-राजस्व, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की (कृषि मंत्री, झारखंड सरकार), मंत्री रामदास सोरेन (स्कूली शिक्षा एवं निबंधन मंत्री), तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व अपर सचिव,कांग्रेस विधायक दल की ओर से वरिष्ठ उप नेता राजेश कच्छप और विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here