अस्पताल से डिस्चार्ज के बाद मंत्री योगेन्द्र प्रसाद के आवास पहुंचकर सीएम सोरेन ने उनका कुशल क्षेम जाना

0
CM Soren

रांची: राज्य सरकार में साथी मंत्री भाई योगेन्द्र प्रसाद की आज सुबह अचानक तबियत खराब हो गयी थी जिसके पश्चात उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंत्री के आवास पहुंचकर सीएम हेमंत सोरेन ने उनका कुशल क्षेम जाना। सीएम सोरेन ने कहा “मरांग बुरु योगेंद्र को शीघ्र स्वस्थ करें, यही कामना करता हूँ।”बता दे कि आज सुबह अचानक तबियत बिगड़ने की वजह से मंत्री योगेंद्र प्रसाद रांची स्थित पारस अस्पताल में एडमिट हुए थे।उन्हें सीने में दर्द और अत्यधिक पसीना आने की शिकायत थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मंत्री इरफ़ान अंसारी ने रिम्स के सुपरिटेंडेंट से बात कर तत्काल मेडिकल टीम को उनके घर बुलवाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें नजदीकी पारस अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने बताया. मंत्री को अस्पताल से डिस्चार्ज मिल गया है और फिलहाल पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं। चिकित्सकों ने आराम करने की सलाह दी है। मंत्री अपने स्वास्थ की जानकारी देते हुए कहा कि जल्द ही पुनः आप सभी की सेवा के लिए उसी ऊर्जा और शक्ति के साथ आपके बीच आऊंगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here