रांची : अपने साथी मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो के अस्वस्थ होने की सूचना मिलते ही मंत्री इरफ़ान अंसारी तुरंत उनके आवास पहुँचे। उन्हें सीने में दर्द और अत्यधिक पसीना आने की शिकायत थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मंत्री इरफ़ान अंसारी ने रिम्स के सुपरिटेंडेंट से बात कर तत्काल मेडिकल टीम को उनके घर बुलवाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें नजदीकी पारस अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने बताया कि अब वे खतरे से बाहर हैं। मंत्री इरफ़ान अंसारी ने उनके आवास पर ही चिकित्सा निगरानी की पूरी व्यवस्था करवाई है और अब वे 24 घंटे डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे। मंत्री इरफ़ान अंसारी और स्वास्थ्य विभाग उनकी स्थिति पर लगातार नज़र बनाए हुए हैं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि माननीय मंत्री जी शीघ्र स्वस्थ हों और पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर पुनः सक्रिय हों।



