असम के सीएम हिमंता बिस्वा शर्मा द्वारा वर्किंग महिलाओं को लेकर एक विवादित बयान के बाद झारखंड महिला कांग्रेस के द्वारा रांची में विशाल जुलूस का आयोजन कर असम सीएम का पुतला फूंका गया।झारखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में रांची जिला महिला कांग्रेस के सदस्य इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुई. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के विरोध में नारे लगा रही महिलाओं का आरोप है कि असम के सीएम ने देश की कामकाजी महिलाओं को लेकर जो बयान दिए हैं, वह आपत्तिजनक है और महिलाओं का अपमान है। गुंजन सिंह का कहना है कि “असम सीएम ने जो कहा कि कांग्रेस शासन में नौकरी पाने के लिए महिलाओं को अपनी लाज गवानी पड़ती थी , ये न केवल मेहनती महिला अभ्यार्थियों का अपमान है बल्कि ये प्रशासनिक संस्थानों की गरिमा को भी कलंकित करता है।”




