रांची ग्रामीण के अनगड़ा, बुढ़मू, कांके और रातू प्रखंड में होगा 10 सड़कों के निर्माण

0
sanjay seth

रांची : सांसद संजय सेठ ने आज बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ने देश के गांव के विकास को गति प्रदान की है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में गांव को मुख्य सड़कों से जोड़ने का कार्य तेजी से हुआ है। रांची ग्रामीण के अनगड़ा, बुढ़मू, कांके और रातू प्रखंड में 10 सड़कों के निर्माण की अनुशंसा किया हूं।बहुत जल्द इन सड़कों का निर्माण आरंभ होगा। इनके माध्यम से दर्जनों गांव एक दूसरे से जुड़ सकेंगे। इन गांव का जुड़ाव मुख्य सड़कों से भी हो सकेगा। ग्रामीणों का आवागमन सुगम होगा। विशेष रूप से बरसात जैसे मौसम में पक्की सड़कों के बन जाने से ग्रामीण क्षेत्र के जीवन को नई रफ्तार मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here