अभिनेता एजाज खान के शो ‘हाउस अरेस्ट’ ने विवाद खड़ा कर दिया है.सोशल मिडिया पर लोग जमकर इसके कंटेंट का विरोध कर रहे हैं.एक यूजर लिखते हैं ”देश में ओटीटी के माध्यम से खुलेआम अश्लीलता परोसी जा रही है।ऐसे शो के माध्यम से हिंदू और पंजाबी लड़कियों को खुलेआम वेश्यावृत्ति में धकेला जा रहा है, जबकि सभी नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।@MIB_India से अनुरोध है कि सख्त कार्रवाई करें और कड़े कानून बनाएं।”एक यूजर लिखते हैं ” हाउस अरेस्ट नाम का एक शो आता है जिसका होस्ट एजाज़ खान है।इस शो में लड़कियों से उनके ब्रा पैं$टी उतरवाए जाते हैं।जैसे जैसे लड़कियां अपने अंडरगा$रमेंट्स उता$रती हैं वैसे वैसे शो का होस्ट और बाकी लोग हूटिंग करते हैं तालियां बजाते हैं।सूचना एवम प्रसारण मंत्रालय को तत्काल ऐसे शो पर रोक लगनी चाहिए.”झारखंड के गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने भी अब इस शो पर आपत्ति जताते हुए एक्स पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को टैग करते हुए चेतावनी दी है”यह नहीं चलेगा @MIB_India , हमारी कमिटि इसपर कारवाई करेगी”




