झारखंड के प्रसिद्ध ठेठ नागपुरी गायक महावीर नायक हुए पद्मश्री से सम्मानित

0
singer Mahavir Nayak

झारखण्ड: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में सोमवार को साल की पहली पद्म सेरेमनी में चार पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 57 पद्म श्री पुरस्कारों से कुल 71 लोगों को सम्मानित किया. इनमें झारखंड के प्रसिद्ध ठेठ नागपुरी गायक और भिनसरिया राग के राजा महावीर नायक को भी पद्मश्री सम्मान मिला.इनसे पहले झारखंड के मुकुंद नायक और मधु मंसूरी हंसमुख को पद्मश्री मिल चुका है.महावीर नायक झारखंड और देश के विभिन्न राज्‍यों के अलावा विदेशों में भी कार्यक्रम पेश कर चुके हैं. पद्मश्री मुकुंद नायक और डॉ रामदयाल मुंडा के साथ उन्‍हें ताइवान जाने का मौका मिला. इन्हें राज्‍यों के साथ-साथ विदेशों में भी कई सम्‍मान मिले हैं.साल 2023 में महावीर नायक संगीत नाटक अकादमी, भारत सरकार के द्वारा अमृत अवार्ड से भी नवाज़े जा चुके हैं. वहीं, उन्हें विदेशों में भी कई दफा सम्मानित किया जा चुका है.नागपुरी ठेठ गायकों में महावीर नायक की पहचान ‘भिनसरिया कर राजा’ के रूप में है.अब तक उन्होंने 500 से अधिक लोकगीतों को कंपोज़ किया है, जबकि हजार लोकगीतों को संग्रहित भी कर चुके हैं. महावीर नायक ने गायिकी के अलावा झारखंड अलग राज्य के लिए आंदोलन भी किया, साथ ही एचईसी में भी अपनी सेवा दे चुके हैं. मूलतः कांके प्रखंड के रहने वाले महावीर नायक ने झारखंड आंदोलन के दौरान पद्मश्री मुकुंद नायक और पद्मश्री मधु मंसूरी हंसमुख के साथ सांस्कृतिक आंदोलन के दौरान अखड़ा संस्कृति के संरक्षण में भी अहम योगदान दिया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here