झारखंड:झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने आज पंजाब दौरे के दौरान अमृतसर स्थित गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में बने खेल सुविधाओं का अवलोकन किया। वेलोड्रम, इंडोर स्टेडियम, स्पोर्ट्स हॉस्टल और खेल एवं युवा मामलों के मंत्रालय के सहयोग से संचालित केंद्र का निरीक्षण किया, जहां रिहैब सेंटर संचालित है एवं स्पोर्ट्स साइंस एवं मेडिसिन सेंटर के अंतर्गत 7 डिसिप्लिन में युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है और उत्कृष्ट खिलाड़ी एवं कोच तैयार किए जा रहे हैं। मंत्री ने कहा ”माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन जी के नेतृत्व में झारखण्ड में खेल और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए अबुआ सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। जल्द ही झारखण्ड के विश्वविद्यालयों में भी ऐसी अत्याधुनिक सुविधाएं स्थापित कर, युवा प्रतिभाओं को निखारने की दिशा में तेज़ी से कदम बढ़ाएंगे।”



