भाजपा छोड़ झामुमो के हुए ताला मरांडी

0
hemant soren

झारखण्ड : दो बार बोरियो से विधायक रहे बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने भाजपा से इस्तीफ़ा देकर 11 अप्रैल को झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी का दामन थाम लिया.ताला मरांडी ने अपने समर्थकों के साथ भोगनाडीह में मुख्यमंत्री सह झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की मौजूदगी में झामुमो की सदस्यता ली।जेएमएम जामताड़ा ने एक्स पर लिखा, “भारतीय जनता पार्टी में आदिवासियों और मूलवासियों के लिए कोई सम्मान नहीं है. उनके लिए आदिवासी-मूलवासी ऐसे तबके है जिनकी ज़रूरत और याद बीजेपी को सिर्फ़ चुनाव के दौरान आती हैं. आदरणीय श्री ताला मरांडी जी को जोहार!”इससे पहले भी ताला मरांडी ने 2019 में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी छोड़कर आजसू का दामन थाम लिया था.ताला मरांडी ने भाजपा के सभी पदों से इस्तीफा देते हुए कहा है कि “व्यक्तिगत कारणों एवं वैचारिक मतभेदों के चलते मैंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता तथा सभी पदों से त्यागपत्र देने का निर्णय लिया है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here