साहिबगंज:आज भोगनाडीह की वीर बलिदानी भूमि में अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू मुर्मू जयंती के अवसर पर विभिन्न योजनाओं के उद्घाटन, शिलान्यास और परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम में सीएम सोरेन शामिल हुए।मुख्यमंत्री Hemant Soren ने साहिबगंज में ₹213 करोड़ 79 लाख की 03 सौ 61 योजनाओं का उद्घाटन, ₹223 करोड़ की 146 योजनाओं का शिलान्यास किया। लाभुकों के बीच ₹180 करोड़ की परिसंपत्ति का वितरण हुआ।सीएम सोरेन ने कहा हमारे वीर पुरुखों के संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा लेकर हमें यहां की सामाजिक संरचना, सभ्यता और संस्कृति को सर्वोपरि रखते हुए राज्य को विकसित राज्यों की श्रेणी में लाने का काम करना है। आने वाले पीढ़ी के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए हम लोग राज्य की जनता को केंद्र में रखकर कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज, डिग्री कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, लॉ कॉलेज की स्थापना की जा रही है। हर साल राज्य के 50 प्रतिभाशाली युवाओं को विदेश में शत-प्रतिशत छात्रवृत्ति पर उच्च शिक्षा प्रदान की जा रही है।सीएम सोरेन ने कहा राज्य अलग हुए 25 वर्ष हो रहे हैं। इस राज्य को दौड़ाने की जिम्मेवारी जिनके हाथों में थी, उन्होंने झारखण्ड को दौड़ाया नहीं बल्कि कीचड़ के दलदल में धकेल दिया। लेकिन अब युवा झारखण्ड 25 वर्ष का है। हम लोगों ने इसकी नींव को इतना मजबूत कर दिया है कि अब यह झारखण्ड चलेगा नहीं, दौड़ेगा और देश के अग्रणी राज्यों में अपनी जगह बनाएगा।ग्रामीण अर्थव्यवस्था से लेकर, राज्य की अर्थव्यवस्था को निरंतर बल मिल रहा है और आने वाले समय में इसको और मजबूती मिलेगी।आज देश की अर्थव्यवस्था अलग-अलग कारणों से बुरे दौर से गुजर रही है। ऐसी स्थिति में भी झारखण्ड में हम लोग यहां के लोगों के लिए, यहां के विकास के कार्यों को निरंतर गति दे रहे हैं। हम लोग बातें करने से ज्यादा काम करने पर ध्यान देते हैं। राज्य की जनता के साथ मिलकर हमें झारखण्ड को आगे ले जाने का काम करना है।

