रांची: मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आंगनबाड़ी सेविकाओं और महिला पर्यवेक्षिकाओं से किया वादा निभाया। आज सीएम हेमंत सोरेन ने आंगनबाड़ी सेविकाओं और महिला पर्यवेक्षिकाओं के बीच स्मार्टफोन वितरण किया।इसका उद्देश्य है कि तकनीकी रूप से सशक्त होंगी आंगनबाड़ी सेविकाएं और महिला पर्यवेक्षिका। इससे रियल टाइम मॉनिटरिंग सुनिश्चित हो सकेगा।रांची की 100 एवं खूंटी की 50 आंगनबाड़ी सेविकाओं, महिला पर्यवेक्षिकाओं एवं PMU में कार्यरत कर्मियों को स्मार्ट फोन प्रदान किया गया। अब स्मार्ट फोन का उपयोग कर सरकार, अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों से संवाद हो सकेगा। सीएम सोरेन ने कहा”आपसे किया हुआ वादा आज निभाया गया है। आज आपको स्मार्टफोन मिला है। वैसे आप में से बहुत लोगों के पास पहले से ही स्मार्टफोन होगा। सरकार की ओर से आज आधिकारिक रूप से आपको स्मार्टफोन दिया गया है। बदलते समय में जरूरी है कि आप भी तकनीकी रूप से दक्ष हो। इससे आपके केंद्र में चल रही गतिविधियों को रियल टाइम अपडेट करने में आपको बहुत मदद मिलेगी साथ ही मॉनिटरिंग में भी यह आपकी सहायता करेगा।”
Home Uncategorized अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आंगनबाड़ी सेविकाओं और महिला पर्यवेक्षिकाओं में स्मार्टफोन वितरण



