हजारीबाग में मंगला जुलूस पर मरांडी”झारखंड में अब तालिबानी शासन स्थापित हो गया है”

0
Babulal Marandi

हजारीबाग में मंगला जुलूस पर भाजपा नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार को निशाना साधा ”हजारीबाग में मंगला जुलूस पर हमला घोर निंदनीय और अस्वीकार्य है।इस हमले की सीधी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM की है। हेमंत जी के पास खुद गृह विभाग का प्रभार है। या तो हेमंत जी की मूक सहमति से ये घटनाएं हो रही हैं या फिर वे प्रदेश की कानून व्यवस्था संभालने में पूरी तरह अक्षम हो चुके हैं।पुलिस-प्रशासन हिंदुओं को सुरक्षा देने में पूरी तरह नाकाम साबित हुआ है। त्योहारों के दौरान बढ़ती हिंसा भविष्य के लिए खतरनाक संकेत दे रही है। झारखंड में अब तालिबानी शासन स्थापित हो गया है। जल्द ही स्थिति नहीं बदली तो हिंदुओं का सड़कों पर निकलना भी मुश्किल हो जाएगा!रामनवमी के अवसर पर सरकार को सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन की सहायता से स्थिति पर कड़ी निगरानी रखनी चाहिए। साथ ही, धार्मिक जुलूस पर पथराव जैसी घटनाओं के लिए जो भी अधिकारी जिम्मेदार हों, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और समाज में शांति एवं सौहार्द बना रहे।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here