छत्तीसगढ़: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ठिकानों पर ED की छापेमारी

0
bhupesh baghel

छत्तीसगढ़ के शराब घोटाला से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता भूपेश बघेल के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की है। सूत्रों के मुताबिक भूपेश बघेल के बेटे के घर समेत कुल 15 ठिकानों पर छापेमारी की गई है। ईडी के अनुसार राज्य सरकार ने 2017 में शराब की खरीद और बिक्री के लिए CSMCL बनाई गई थी, लेकिन सरकार बदलने के साथ ही ये सिंडिकेट के हवाले कर दी गई।CSMCL से जुड़े कामों के लिए सारे कॉन्ट्रैक्ट सिंडिकेट को मिलने लगे। ईडी का दावा है कि सिंडिकेट ने अवैध शराब की बिक्री से बड़ा कमीशन कमाया, ये रकम अनवर ढेबर को मिली और फिर उसने इसे राजनीतिक पार्टी तक पहुंचाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here