चैम्पियंस ट्रॉफी के जश्न में खलल, महू में दो गुटों के बीच झड़प

0
madhy pradesh

मध्य प्रदेश: महू इंदौर जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर स्थित है.मध्य प्रदेश में इंदौर जिले के महू में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के खिताबी मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के बाद दो पक्षों में झड़प हो गई।जश्न के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. विवाद के कारण पथराव और आगजनी हुई.रविवार को भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम कर ली।चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत की खिताबी जीत के जश्न में महू में रैली निकाली जा रही थी। इस दौरान दो पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया।फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और इलाके में सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं. इंदौर के आयुक्त आशीष सिंह ने कहा, ‘‘यह कैसे हुआ, इसका पता बाद में लगाया जाएगा. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है.’’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here