झारखण्ड: 2006 के मालेगांव ब्लास्ट केस में NIA कोर्ट के द्वारा 7 अभियुक्तों को बरी कर दिया गया। मामले में 17 साल बाद फैसला सुनाते हुए महाराष्ट्र की विशेष NIA कोर्ट ने प्रज्ञा ठाकुर और कर्नल पुरोहित समेत सभी 7 आरोपियों को बरी कर दिया है.जज ने फैसला सुनाते हुए कहा कि कर्नल पुरोहित के घर RDX होने के सबूत नहीं मिले हैं.
मामले पर झारखंड के भाजपा नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी कहते है”सत्यमेव जयते!2006 के मालेगांव ब्लास्ट केस में NIA कोर्ट के द्वारा 7 अभियुक्तों को बरी किए जाने से सिद्ध हो गया कि कांग्रेस ने हिंदू धर्म को बदनाम करने की खातिर भगवा आतंकवाद का नैरेटिव गढ़ा था।NIA कोर्ट के फैसले से कांग्रेस का हिंदू विरोधी चेहरा फिर से उजागर हो गया है।हिंदू कभी आतंकवादी नहीं हो सकता।”




