रांची के अनगड़ा स्थित चिलदाग प्लस 2 हाई स्कूल परिसर में बीते बुधवार को एक छात्रा के भाइयों सहित 5 लोगों ने एक अनाथ आदिवासी छात्र की जमकर लात-जूतों से पिटाई कर दी। स्कूल के शिक्षक भी बचाने नहीं आए। आदिवासी छात्र बेहोश हो गया।स्कूल के प्रिंसिपल संगीता रवि ने कहा कि गुरुवार को इस मामले को लेकर दोनों पक्ष के अभिभावकों को बुलाया गया है।
भाजपा नेता प्रतिपक्ष babulal मरांडी ने मामले पर रांची डीसी से कार्रवाई करने को कहा है”रांची के अनगड़ा स्थित चिलदाग प्लस 2 हाई स्कूल परिसर में मुस्लिम युवकों द्वारा एक अनाथ आदिवासी छात्र के साथ मारपीट करने का मामला संज्ञान में आया है। यह बिल्कुल अस्वीकार्य है।राज्य सरकार द्वारा शह देने के कारण मुस्लिम समुदाय के लोग आदिवासियों पर क्रूरता कर रहे हैं। सरकार के मंत्री अपहरण, बलात्कार करने वाले अपराधियों को धर्म के आधार पर संरक्षण दे रहे हैं, जिससे उनका मनोबल सातवें आसमान पर जा पहुंचा है।@DC_Ranchi विद्यालय प्रबंधन समिति और पीड़ित आदिवासी छात्र से इस मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करें।”




