पांडरा में युवक पर गोली चलाने के 6 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार 

0

Ranchi: दिनांक 26.09.23 की रात्रि समय करीब 08.40 बजे मनीष कुमार को पंडरा ओपी क्षेत्र के एलएन मिश्रा कॉलोनी के पास अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मार कर जख्मी कर दिया गया था। कार्रवाई करते हुए घटनास्थल के पास दो गोली का खोखा बरामद किया गया है। साथ ही साथ घटनास्थल के पास लगे सी०सी०टी०वी० कैमरा के अवलोकन के आधार पर अभी तक कुल 06 अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। सभी अपराधकर्मी द्वारा अपना-अपना अपराध स्वीकार किया गया है। उक्त घटना बिटु पाण्डेय उर्फ सुजित उपाध्याय के द्वारा अपना वर्चस्व तथा क्षेत्र में अपना दहशत फैलाने के लिए अंजाम दिया गया है।गिरफ्तार अभियुक्तों में आकाश कुमार सोनी उर्फ सोनु ,कुमार अनुराग ,मनीष कुमार झा ,विपिन कुमार ,आशिष आनन्दशामिल हैं .

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here