रांची: झारखण्ड कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा 3 IAS अधिकारी मनीष रंजन, चंद्रशेखर और अरवा राजकमल के तबादले को लेकर अधिसूचना जारी किया गया है. नगर विकास विभाग के सचिव चंद्रशेखर को भू-राजस्व विभाग जबकि अरवा राजकमल को सीएम के सचिव के साथ नगर विकास विभाग की जिम्मेवारी सौंपी गयी है। वहीं भू राजस्व विभाग के सचिव मनीष रंजन को भवन निर्माण विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गयी है।




