झारखंड खेल मंत्रालय ने किया ‘खेला’,पेश किया अजब-गजब बिल, उठ रहे सवाल

0
sports minister Hafizul Hasan

Ranchi : 27 अक्टूबर से पांच नवंबर 2023 रांची में आयोजित हुई एक चैंपियनशिप के दौरान तीन नवंबर को खेल निदेशालय ने रात्रि भोज (गाला डिनर) का आयोजन किया.देशी-विदेशी मेहमानों के रात्रि भोज (गाला डिनर) के नाम पर 1.04 करोड़ रुपये खर्च कर दिए जाने का मामला सामने आया है.घोटाले का अंदाजा इससे ही लगाया जा सकता है कि पेट्रोल कार में डीजल डालने के बिल का भुगतान कर दिया. बैट्री से चलने वाली ई रिक्शा में भी खेल निदेशालय ने डीजल भरने के बिल का भुगतान कर दिया गया. प्लेट पर करीब 19 हजार रुपये खर्च किए जबकि रांची के रेडिशन ब्लू होटल में वीवीआइपी डिनर पर प्लेट का खर्च 2100-3000 हजार रुपये के बीच आता है।विभिन्न खेलों से जुड़े बड़े आयोजन करनेवाले जानकार इस खर्च पर सवाल उठा रहे हैं. मामले पर खेलमंत्री हफीजुल हसन का कहना है कि चैंपियनशिप-23 से जुड़ीं कोई शिकायत मेरे पास अभी तक नहीं आई है। अगर किसी गड़बड़ी की शिकायत आती है, तो विभाग उस पर उचित कार्रवाई करेगा। मामले पर भाजपा ने ईडी से करवाई की मांग की है.

मामले पर Godda सांसद निशिकांत दुबे कहते हैं ”अब तेरा क्या होगा रे कालिया ? चुनाव के समय तो मेरा FD करवा रहा था ।अच्छे पिता का घटिया पुत्र ।अब तो होटवार की तैयारी कर लेनी चाहिए ।वैसे भी यह केले का पेड़ है,क्योंकि केले का पेड़ दुबारा फल नहीं देता,यानि यह दुबारा विधायक नहीं बनेगा,ईडी को त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए”

बाबूलाल मरांडी ने भी मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी ”झारखंड खेल मंत्रालय ने भी ‘खेला’ कर दिया है। राज्य के खेल निदेशालय ने :पेट्रोल कार में डीजल डालने के बिल का भुगतान कर दिया, बैट्री से संचालित ई रिक्शा में भी डीजल भरने के बिल का भुगतान कर दिया,19 हजार रुपये प्रति प्लेट की थाली गटक गए,चहेती एजेंसी को टेंडर देने के लिए तय दरों में हेरफेर कर दी,@dir_ed एशियन महिला हॉकी चैम्पियनशिप के दौरान खेल मंत्रालय द्वारा आयोजन में भारी अनियमितता बरती गई है। हूबहू रांची में आयोजित 2011 नेशनल गेम्स की तरह बड़ा घोटाला किया गया है। संज्ञान लेकर शीघ्र कारवाई करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here