नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी, उनके भाई और उनके सहयोगियों के परिसरों पर छापेमारी के दौरान 26 लाख रुपये नकद और अवैध रसीदों के विवरण के साथ हस्तलिखित डायरियों सहित कई आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए। कानपुर से समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी के ठिकानों पर ये छापेमारी करीब 12 घंटों तक चली.रेड के दौरान 26 लाख रुपए की नकदी, डिजिटल उपकरण, हस्तलिखित डायरियों के रूप में विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज जिनमें अवैध रसीदें, साझेदारी में निवेश, भूमि सौदे और लगभग 40-50 करोड़ रुपए के नकद खर्च का विवरण है, साक्ष्य जो लगभग 5 करोड़ रुपये के मुंबई में संपत्ति में निवेश का संकेत देते हैं, को बरामद कर जब्त कर लिया गया. फिलहाल छापेमारी में बरामद दस्तावेजों के आधार पर ईडी की आगे की जांच चल रही है.सूत्रों के मुताबिक छापेमारी के दौरान अवैध पार्टनरशिप और लैंड डील से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए हैं. इसके अलावा करीब 50 करोड़ रुपए के खर्चों की डिटेल भी मिली है. करीब 10 करोड़ रुपए के आलीशान बंगले में इरफान उसका भाई रिजवान अपने परिवार के साथ रह रहे थे. ईडी की टीम को फर्जी कंपनियों के जरिए अवैध धन को वैध करने के सबूत भी मिले हैं.प्रवर्तन निदेशालय की जांच के दौरान 2016 से 2022 तक विधायक रहने के दौरान इरफान की संपत्ति 282 फ़ीसदी तक बढ़ोतरी के साक्ष्य भी मिले.



