सिक्किम में बादल फटने से तीस्ता नदी में अचानक आई बाढ़ के बाद सेना के 23 जवान लापता हैं। सेना ने कहा है कि लापता सैनिकों का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी शुरू की गई है।सुबह पहले 23 जवानों के लापता होने की खबर आई थी. अब 23 जवान समेत कुल 30 लोग लापता बताए जा रहे हैं.सीएम हेमंत सोरेन ने लापता सेना के जवानों के कुशलता की कामना की है . सीएम ने ट्वीट किया ”सिक्किम में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ में सेना के जवानों के लापता होने की दुःखद खबर मिली है।परमात्मा से आपदा में लापता हुए जवानों की कुशलता की कामना करता हूँ।”इससे पहले गुवाहाटी में रक्षा PRO ने सुबह कहा था, ‘सिक्किम के उत्तर में ल्होनक झील पर अचानक बाढ़ आ गई. 23 जवान लापता हैं. चुंगथांग बांध से पानी छोड़े जाने के कारण नीचे की ओर 15-20 फीट की ऊंचाई तक जल स्तर अचानक बढ़ गया. इससे सिंगताम के पास बारदांग में खड़े सेना के वाहन प्रभावित हो गए. सेना के 23 जवानों के लापता होने और 41 गाड़ियों के कीचड़ में डूबे होने की खबर है.’



